बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- हरनौत में शूटिंग, तो बिंद में जल्द शुरू होंगी एथलेटिक्स की पाठशालाएं साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया एकलव्य केंद्रों के निरीक्षण का आदेश जिला खेल पदाधिकारी ने की इस्लामपुर और हरनौत में खेल क्लबों के साथ बैठक भवन निर्माण विभाग को बिंद में जल्द काम पूरा करने का मिला आदेश स्टेडियम का नियमित निरीक्षण कर ऑनलाइन देनी होगी रिपोर्ट फोटो: शालिनी खेल: हरनौत प्रखण्ड कार्यालय में बुधवार को बैठक करती जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। जिले में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभाग एक्शन मोड में है। खेल सचिव महेंद्र कुमार के आदेश के बाद बिंद में प्रस्तावित एथलेटिक्स और फुटबॉल के एकलव्य सेंटर का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। जबकि, हरनौत में निशानेबाजी और राजग...