बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- वार्ड पार्षद ने नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को भेजा पत्र हरनौत, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 की वार्ड पार्षद मेनका कुमारी ने शहर में चल रहे विकास कार्यों में बंदरबांट का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजकर इसकी जांच करवाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र के अनुसार नालियों व सड़कों के निर्माण में मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण की मोटाई कम है। गुणवत्तापूर्ण सामाग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय अधिकारी व संवेदक पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि गुणवत्ता की जांच किये बिना घटिया निर्माण को हरी झंडी दी जा रही है। उन्होंने पत्र की एक प्रतिलिपि बुडको के प्रबंध निदेशक को भी भेजी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.