बिहारशरीफ, जून 17 -- हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डिहरी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच बुधवार को भूमि विवाद में जमकर मारपीट हो गयी। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हुई मारपीट में कई लोग जख्मी हो गये। जख्मी एक पक्ष के दयाशंकर कुमार, जितेन्द्र प्रसाद व संजू देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट व हमला करने का आरोप लगाया है। आठ राउंड गोलीबारी का भी आरोप है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...