बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- हरनौत, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 की पार्षद मेनका कुमारी ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को पत्र लिखकर हरनौत रेलवे स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। पत्र के अनुसार अजीमाबाद एक्सप्रेस और राजगीर-मुंबई एक्सप्रेस हरनौत से गुजरती तो है पर रुकती नहीं है। इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां के लोगों को इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। मांग करने वालों में संतोष सिंह, राजीव कुमार, अभय कुमार, ओमप्रकाश, अविनाश प्रसून, रंजीत कुमार, दिनेश, प्रमोद, अशोक कुमार सिंह आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.