बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड स्तरीय फुटबॉल स्टेडियम में बुधवार को जिलास्तरीय ओपन दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश ने बताया कि इसमें जिले भर के दर्जनों बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मुख्य रूप से एथलेटिक्स, दृष्टिबाधित क्रिकेट और फुटबॉल का ओपन ट्रायल लिया जाएगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में दृष्टिबाधित, शारीरिक रूप से अक्षम, मूक-बधिर और बौद्धिक अक्षमता वाले खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। एथलेटिक्स स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.