बिहारशरीफ, मार्च 6 -- हरनौत बाजार में 4 जगहों पर बन रहा वाटर स्टैंड पोस्ट लोगों को गर्मियों में भी नहीं होगी पानी की किल्लत बाजार में पहली बार सामान्य व ठंडा दोनों तरह का पानी मिलेगा लोगों को फोटो: हरनौत केके04: हरनौत बाजार के चंडी मोड़ के पास शुक्रवार को निर्माणाधीन वाटर स्टैंड पोस्ट का निरीक्षण करते उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत बाजार में चार जगहों पर सार्वजनिक वाटर स्टैंड पोस्ट बनाया जा रहा है। अब गर्मियों में भी लोगों को पानी की किल्लत नहीं होगी। लोगों को यहा ठंडा पानी भी मिलेगा। हरनौत बाजार में पहली बार सामान्य व ठंडा दोनों तरह का पानी एक ही जगह पर मिलेगा। कार्यपालक पदाधिकारी सुमन सौरभ ने बताया कि चंडी मोड़, लोलला स्कूल, गोनावां रोड श्रीराम जानकी मंदिर और प्रखंड परिसर में इसे बनाया ज...