बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- हरनौत। शहर के गोनावां चौक के पास से सोमवार को दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गयी। पीड़ित वेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव निवासी अविनाश कुमार ने बताया कि एक दुकान के पास बाइक खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद लौटे तो गाड़ी गायब थी। उन्होंने पुलिस को आवेदन दिया है। (हरनौत से श्रवण लाल)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...