बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- हरनौत: हासनचक में 22 से प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ निकलेगी भव्य कलश शोभा यात्रा हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड की डिहरी पंचायत स्थित हासनचक गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 फरवरी से सात दिवसीय भक्ति अनुष्ठान होगा। इसे लेकर बुधवार को बाल्मीकि पासवान की अगुआई में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। ग्रामीणों के सहयोग से सात लाख से इस मंदिर का निर्माण कराया गया है। पप्पू पासवान ने बताया कि मंदिर में वाराणसी से लाए गए शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित होंगी। अनुष्ठान की शुरुआत 22 फरवरी को भव्य कलश शोभायात्रा से होगी। 23 को पंचांग पूजन, 24 को अरणी मंथन, 25 को नगर भ्रमण और 26 को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व अखंड कीर्तन होगा। 28 फरवरी को पूर्णाहूति और विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.