गाजियाबाद, अगस्त 7 -- गाजियाबाद में हरनंदीपुरम टाउनशिप के पहले चरण का काम जल्द शुरू होगा। इसका प्रस्ताव इस माह होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। पहला फेज करीब 50 हेक्टेयर जमीन पर लाने की तैयारी की जा रही है। हरनंदीपुरम योजना गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय टाउनशिप परियोजना है। करीब 501 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित होने वाली यह योजना मथुरापुर, शमशेर, चंपतनगर, भनेड़ा खुर्द, नगला फिरोज मोहनपुर, भोवापुर, शाहपुर निज मोरटा और मोरटा समेत 8 गांवों की भूमि पर विकसित होगी। अधिकारी बताते हैं कि इस योजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले फेज का काम लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में शुरू करने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- राजनगर एक्सटेंशन में बनेगा 5.8km लंबा रिंग रोड, 60 अधिक सोसाइटियों को होगा लाभ15 अगस्त के बाद होगी जी...