हरदोई, अप्रैल 18 -- हरदोई। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों के संचालन का दायरा बढ़ा दिया है। इसी क्रम में फिरोजपुर कैंट से पटना के बीच एक आरक्षित समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जो हरदोई होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के संचालन से खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह विशेष ट्रेन संख्या 04616/04615 के रूप में संचालित होगी। फिरोजपुर कैंट से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को चलेगी, जबकि पटना से वापसी में यह बुधवार को रवाना होगी। ट्रेन का संचालन 21 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 14 जुलाई तक जारी रहेगा और कुल 13 फेरे लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- राजस्थान से झारखंड के बीच नई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू, पांच राज्यों से गुजरेगी हरदोई स्ट...