हरदोई, जुलाई 21 -- हरदोई। रेलवे यात्रियों को जागरूक करने और रेल नीर की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर रोक लगाने के लिए हरदोई रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान शुरू किया गया है। स्टेशन परिसर में लगाए गए पोस्टरों में रेल नीर की नई निर्धारित कीमत स्पष्ट रूप से दर्शाई गई है। रेल अधिकारियों के अनुसार कुछ स्टॉलों और ट्रेनों में रेल नीर की बोतल निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए यात्रियों को सही कीमत की जानकारी देने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में बताया गया है कि एक लीटर रेल नीर की बोतल की निर्धारित कीमत 14 रुपये है। यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! अगर TTE ने सीट नहीं दी या परेशान किया, तो मोबाइल से ऐसे करें शिकायत, रेलवे देगा जवाब अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक रा...