हरदोई, अक्टूबर 3 -- हरदोई। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरदोई रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं। नई इमारत का निर्माण पूरा हुए अभी छह महीने भी नहीं बीते और प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेशन मास्टर कक्ष के आगे दीवारों में दरारें दिखाई देने लगी हैं। इससे गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नई बिल्डिंग में नजर आ रहे क्रैक यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों का कितना पालन किया गया। जिस भवन को आने वाले वर्षों तक यात्रियों और रेल कर्मचारियों की सुविधा का आधार बनना है, उसमें इतनी जल्दी दरारें पड़ना सामान्य बात है या किसी तकनीकी कमी का संकेत, यह जांच का विषय है। बारिश के दौरान भवन के ऊपरी हिस्से में पानी जमा होने की शिकायत भी सामने आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...