हरदोई, फरवरी 24 -- हरदोई। जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार एक नई पहल करने जा रही है। इसकी पहले हरदोई सहित गाजियाबाद और कन्नौज जनपद से होगी। प्रदेश सरकार की ओर से तैयार "संवाद सेतु" एप के शुरू होने के बाद विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल को नजरअंदाज करना अधिकारियों को भारी पड़ सकता है। किसी जनप्रतिनिधि का फोन आने के बाद अधिकारी 10 मिनट के भीतर कॉल बैक नहीं करता है तो कमांड सेंटर द्वारा अलर्ट भेजा जाएगा। इसके बाद अधिकारी को तत्काल वापस कॉल कर बातचीत करनी अनिवार्य होगी। जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण की पहल पर प्रदेश सरकार ने इस पहल को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री की पहल पर ही हरदोई, कन्नौज और गाजियाबाद को इस पॉयलट प्रोजेक्ट में रखा गया है। उन्होंने बताया इस एप के म...