हरदोई, मार्च 7 -- हरदोई, संवाददाता। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्र की कई सड़कों और मिसिंग लिंक मार्गों के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं के लिए बजट भी स्वीकृत किया गया है। राज्य मंत्री ने बताया असिगांव से कल्लूपुरवा संपर्क मार्ग तक मिसिंग लिंक निर्माण के लिए लगभग 1.75 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर करीब 131.76 लाख रुपये की लागत आएगी। इसी तरह बीजेईएम से बरखेरा घाट संपर्क मार्ग तक नए लिंक मार्ग के निर्माण के लिए 1.05 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी, जिस पर लगभग 78.59 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा बेंहटा गोकुल मार्ग पर बौरिया डिग्रापुर होते हुए रोडवे अटियावा तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 1 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत 84.36 लाख रुपये तय की गई है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.