हरदोई, दिसम्बर 4 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई मेडिकल कॉलेज के अर्थो विभाग के डॉक्टरों ने पहली बार दूरबीन विधि के माध्यम से घुटने का सफल ऑपरेशन किया। यह ऑपरेशन करीब दो घंटे में हुआ। सुरसा थाना क्षेत्र के सथरी गांव निवासी रामकिशोर ने बताया कि उसका 18 वर्षीय पुत्र यतेंद्र आर्मी की तैयारी कर रहा था। जिसके चलते रोजाना दौड़ भाग व फिजिकल तैयारी कर रहा था। इसी दौरान यतेंद्र के बाएं पैर के घुटने में चोट लग गई। जिसकी वजह से यतेंद्र को उठने और बैठने में पिछले तीन माह से काफी दर्द हो रहा था। भाई जितेंद्र ने बताया कि यतेंद्र का इलाज करने के लिए कानपुर के मेडिकल कॉलेज हैलेट पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने देखकर परामर्श दिया और जांच करवाई, लेकिन वहां पर भी खर्च अधिक आ रहा था। जिसके चलते परिजनों ने मायूस होकर वहां से वापस चले आए। उसके बाद कन्नौज जनपद के तिर्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.