हरदोई, जून 1 -- हरदोई, संवाददाता। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार लैपटॉप, दो टैबलेट, 26 मोबाइल फोन, 42 सिम कार्ड, छह एटीएम कार्ड और चार बैंक पासबुक बरामद की हैं। गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड और बैंक खाते हासिल कर ऑनलाइन गेमिंग व सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे。

गिरोह का खुलासा एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा की टीम ने वर्ष 2025 में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के दो मामलों की जांच के दौरान गिरोह का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि गिरोह के तार 'जेएसके भइया' और 'सोनू भाई' नामक सरगनाओं से जुड़े हैं। ये लोग ...