हरदोई, अप्रैल 23 -- मल्लावां (हरदोई), संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मल्लावां पहुंचे। शाम करीब चार बजे उनका हेलीकॉप्टर बंदीपुर श्यामपुर गांव के पास एक्सप्रेस-वे के कट के पास बने हेलीपैड पर उतरा। करीब सवा घंटे मुख्यमंत्री ने तैयारियों का निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मल्लावां पहुंचने से पहले ही सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रही। डीएम अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। अफसरों के साथ मंच पर चढ़कर सीएम ने प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान पंडाल में कहां कौन बैठेगा, कैसी सुरक्षा-व्यवस्था होगी, पानी के इ...