हरदोई, मार्च 14 -- हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी राजकुमार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुठेना फाटक की ओर से निकलकर लखनऊ जाने की फिराक में है।हत्या के आरोपी का हाफ एनकाउंटर सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी राजकुमार के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और दो खोखा कारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.