हरदोई, दिसम्बर 1 -- कस्बे के औलादगंज निवासी एक युवक को मामूली विवाद में लोगों द्वारा पीटने और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित ओमकार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। बाबा का लेज के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रॉस करने के दौरान उसकी बाइक का हैंडल भटपुरी मोहल्ला निवासी नोमान से टकरा गया। इसी बात पर नाराज नोमान ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि नोमान, उसका साथी मोनू, दो नामजद नाबालिग सहित कई अज्ञात लोगों ने ओमकार को घेर लिया और जातिसूचक गालियां देते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.