हरदोई, दिसम्बर 1 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमलापुर निवासी एक विवाहिता ने फर्रुखाबाद जिले के अपने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पीड़िता रोली पाल ने अपनी तहरीर में बताया कि उसका विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आबाद नगर मेहरूपुर निवासी अजीत पाल पुत्र रामपाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के समय पिता ने अपनी सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन कुछ समय बाद पति, ससुर, सास, देवर विकास पाल और ननद शिवानी अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार मायके में एक पुत्र को जन्म देने के बाद उसकी सास उसे विदा कराकर ससुराल ले गई, जहां फिर से कार की मांग को लेकर मानसिक और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.