हरदोई में गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा पलिया-लखनऊ हाईवे
हरदोई, अगस्त 31 -- हरदोई। गंगा एक्सप्रेस-वे को लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे 731 से जोड़ा जाएगा। इसके लिए शाहाबाद कस्बे से पाली होते हुए रूपापुर गंगा एक्सप्रेस-वे तक जाने वाली सड़क को चौड़ा कर फोरलेन बनाया जाएगा। प्रारंभिक स्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा गया है। इसमें लागत करीब 543 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। पाली कस्बे में तीन किमी लंबा बाईपास बनेगा। इससे हजारों लोग शाहाबाद तहसील क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेस-वे तक आसानी से पहुंचेंगे। इससे रास्ते का जाम खत्म हो जाएगा। रूपापुर चीनी मिल तक गन्ना लाने ले जाने वाले किसान भी सीधे तौर पर लाभांवित होंगे। शाहाबाद तहसील मुख्यालय से होकर पलिया-लखनऊ नेशनल हाईवे गुजरा है। यहां पर तहसील के निकट से लिंक मार्ग पाली होते हुए रूपापुर में बिल्हौर कटरा हाईवे से जुड़ता है। इसकी चौड़ाई मौजूदा समय में सात मीटर है। इसी मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.