हरदोई, मार्च 23 -- हरदोई। यूपीसीए ट्रायल मैच के अंतर्गत हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कराए गया अंडर 19 मैच सीएसएन पीजी कॉलेज में खेला गया। इसमें हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की दो टीमें बनाई गई। हरदोई ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 40 ओवरों में 190 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई रेड टीम 98 रनों पर ढेर हो गई। हरदोई ब्लू की टीम ने मैच 92 रनों से जीत लिया। क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा व कोषाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। निर्णायक की भूमिका अक्षय द्विवेदी व मोहम्मद इस्माइल ने निभाई। स्कोरिंग सोनेन्द्र त्रिपाठी ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...