शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- ददरौल। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास चौराहे पर सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे शराब पीने के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चौराहे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची आरसी मिशन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने सभी आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिलावरपुर मोहम्मदी खीरी के इशुभ, हरदोई के अखिलेश और रामकरन, तथा सीतापुर के रंजीत, नीरज और महेंद्र शामिल हैं। यह भी पढ़ें- मारपीट में पांच का चालान किया इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने ...