हरदोई, जून 6 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को डीआरयूसीसी सदस्य नवीन अग्रवाल ने सांसद जयप्रकाश रावत से उनके आवास पर मुलाकात कर जिले के रेल यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के हरदोई स्टेशन पर ठहराव की मांग उठाई। मुलाकात के दौरान नवीन अग्रवाल ने बताया कि हरदोई जैसे बड़े जनपद से प्रतिदिन हजारों यात्री विभिन्न शहरों की यात्रा करते हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव न होने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को कई बार आसपास के स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी होती है। उन्होंने सांसद का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया...