हरदोई, फरवरी 26 -- हरदोई। डिजाइन के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान के लिए झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची ने हरदोई की गरिमा अग्रवाल को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया है। गरिमा अग्रवाल यूपी सरकार के आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल की पत्नी हैं। इस मौके पर नितिन अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा मुझे गर्व है। मैं उन्हें इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मैं हरदोई के साथ-साथ प्रदेश की सभी बेटियों से कहना चाहता हूं कि सफलता से प्रेरणा लेकर अपनी उड़ानों को पंख दें। बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए जी जान लगा दें। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे आप अपने सपनों के आसमान को छू सकती हैं। यदि आपके इरादे मजबूत हों, तो कोई भी बाधा आपको, आपके लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। सरकार बेटियों की श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.