लखनऊ, अप्रैल 3 -- UP Latest News: यूपी के उन जिलों से एक्सरे टेक्नीशियन हटेंगे, जहां एक ही पद पर दो-दो लोग काम कर रहे हैं। इनमें से एक संविदा कर्मी है और दूसरा नियमित नियुक्ति पाने वाला। स्वास्थ्य विभाग में आए इस आदेश के बाद से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। दरअसल वर्ष 2012 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) द्वारा 49 जिलों में एक्सरे-टेक्नीशियन की संविदा पर तैनाती की गई थी। नियुक्ति की सेवा शर्तों में स्पष्ट लिखा था कि इस पद पर नियमित नियुक्ति होते ही संविदा वाली नियुक्ति स्वत: समाप्त हो जाएगी। मगर ऐसा हुआ नहीं और नियमित के साथ ही संविदा पर नियुक्त लोग भी लगातार काम करते आ रहे हैं। इस मामले में जब शिकायत हुई तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद खुली। शिकायती पत्र में चिकित्सा इकाई और वहां कार्यरत दो-दो एक्सरे टेक्नीशन के नाम सहित ...