अलीगढ़, अप्रैल 2 -- हरदुआगंज में श्री महावीर जन्मोत्सव रथयात्रा की धूम n रथयात्रा में श्रद्धालु मस्ती में झूमते रहे, जगह जगह हुआ भव्य स्वागतn महिलाओं में उत्साह , डीजे की धुन पर जमकर थिरके लोग झांकियों ने मन मोहाहरदुआगंज, संवाददाता। कस्बा हरदुआगंज में 1008 श्री पार्श्वनाथ चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर समिति हरदुआगंज की ओर से भगवान महावीर जन्मकल्याणक रथयात्रा महोत्सव का आयोजन प्रतिष्ठाचार्य बा.ब्र.राकेश भैयाजी (अलीगढ़-मंडला) के सानिध्य में किया गया। रथयात्रा का शुभारंभ जैन मंदिर से हुआ, जो जवाहर चौक, थाना रोड, मौहल्ला बौहरान, ग्रामीण बैंक होते हुए जैन मंदिर पर पहुंचकर समापन हुआ। रथयात्रा में अनेक आकर्षक झांकियां, नाचने वाले घोड़े, बैंड व डीजे आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे की धुन पर महिला-पुरूष जमकर थिरक रहे थे। रथयात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा व श...