अलीगढ़, जुलाई 30 -- अलीगढ़। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को टूंडला-हरदुआगंज रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल परिचालन और संरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण का विवरण निरीक्षण के दौरान उन्होंने हरदुआगंज यार्ड, अलीगढ़ रनिंग रूम और अलीगढ़-डावर रेलखंड स्थित टीएचडीसी साइडिंग का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को सुरक्षा और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने हरदुआगंज यार्ड में रेल पटरियों, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, अनुरक्षण कार्यों और परिचालन क्षमता का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि रेल संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। यात्री और मालगाड़ियों का संचालन सुरक्षित और समयब...