नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को आठ नए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। खास बात यह रही कि पार्टी ने अपने किसी भी मौजूदा राज्यसभा सदस्य को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया। इनमें केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का नाम भी शामिल है। पुरी का मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर वह सांसद नहीं रहते हैं तो क्या वह पेट्रोलियम मंत्री बने रह सकते हैं और अगर हां, तो कितने समय तक?पहले समझिए हरदीप पुरी के साथ अभी क्या हुआ है हरदीप सिंह पुरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त होने वाला है। इस बार भाजपा ने उत्तर प्रदेश की आठ राज्यसभा सीटों के लिए ज...