पूर्णिया, मार्च 21 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिला के केनगर प्रखंड अंतर्गत गणेशपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय हरदिया रहिका के छात्रों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता और गणित ओलंपियाड में विद्यालय के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। क्वीज प्रतियोगिता (वर्ग 1 से 5) में छात्रा प्रियम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं गणित ओलंपियाड में छात्र राज मुर्मू ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता पूर्णिया के किलकारी भवन में आयोजित की गई थी, जिसमें जिले भर के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-...