चतरा, मई 4 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। कोनी पंचायत के हरदिया बन्थु गांव में शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्रमहायज्ञ में सिमरिया के विधायक कुमार उज्ज्वल दास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यज्ञ देवता का आशीर्वाद लिया । मौके पर मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, महामंत्री शिवकुमार राणा, शक्ति सिंह, कोनी पंचायत के मुखिया रंजय भारती भी उपस्थित थे। इस दौरान महायज्ञ कमेटी की ओर से शेखर सिंह समेत अन्य ने विधायक समेत अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि महायज्ञ का शाब्दिक अर्थ है विशाल या पवित्र यज्ञ, जो केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज और मानवता के कल्याण के लिए किया गया नि:स्वार्थ त्याग, महान सेवा या परोपकारी कार्य है। यह भी पढ़ें- कड़सर में प्रतिमा स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का समापन महायज्ञ कार्यक्रम को स...