पूर्णिया, अगस्त 8 -- हरदा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित हरदा बाजार में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला : एनएच 31 पर बस और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...