पूर्णिया, जून 5 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा को अलग प्रखंड बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 30 वर्षों से हरदा को प्रखंड का दर्जा देने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार गोस्वामी, हरदा मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार भारती तथा भाजपा के पूर्व पूर्णिया पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया पंडित ने बताया कि समय-समय पर कई जनप्रतिनिधियों ने इस मांग को विधानसभा में उठाया, लेकिन इसके बावजूद हरदा को प्रखंड का दर्जा नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक कॉमरेड स्वर्गीय अजीत सरकार, भाजपा विधायक स्वर्गीय राज किशोर केसरी तथा वर्तमान विधायक विजय खेमका ने भी विधानसभा में हरदा को प्रखंड बनाने की ...