रामपुर, फरवरी 15 -- सैदनगर। हरदासपुर कोठरा में शनिवार को शिवरात्रि मेले का शुभारंभ हो गया। तीन दिन तक चलने वाले मेले में काफी भीड़ रहने की संभावना है। स्वार क्षेत्र के हरदासपुर गांव में शिव मंदिर पर शिवरात्रि मेला शुरू हो गया है। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल और चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। पुलिस ने रसूलपुर की पुलिया शहर भारी वाहनों का प्रवेश गांव की ओर बंद कर दिया है। जबकि छोटे वाहनों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था कराई है। तीन दिन तक चलने वाले मेले में लाखों की भीड़ आने की संभावना है। मेले के अंदर पुलिस चौकी भी बनाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...