बरेली, जनवरी 15 -- बरसेर। हरदासपुर चौकी पुलिस चोरियां रोकने में नाकाम हो रही है। यहां देसी शराब की दुकान में नकब लगाकर हजारों का सामान और नकदी चोरी कर ली गई। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सिरौली थानाक्षेत्र की हरदासपुर में चौकी से सौ मीटर दूरी पर शराब की दुकान है। मंगलवार रात दुकान में नकब लगाकर एक चोर अंदर घुस गया और शराब की छह पेटी और 16500 रुपये चुरा लिए। सुबह सेल्समैन ने दुकान खोली तो चोरी की जानकारी हुई। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। 15 दिन पहले भी यहां से छह खोखे काटकर चोरी की गई थी। संग्रामपुर में भी छह दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी चोरी की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.