ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली, सितम्बर 12 -- हरतालिका तीज और गणेश पूजा और चौठ चंद्र पर्व इस साल एक ही दिन पड़ रहे हैं। मिथिला में तीज, चौठ चंद्र पर्व यानी गणेश पूजा 14 सितंबर को है। इस दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग एवं रवि योग बन रहा है। लेकिन पूजा के लिए कुछ लोग 13 सितंबर का दिन भी चुन रहे हैं। यहां हम लोग आपको बताएंगे कि क्या 13 सितंबर के दिन व्रत रखना चाहिए या फिर 14 सितंबर का व्रत रखना चाहिए। इसको लेकर ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी में कंफ्यूजन को दूर किया। उन्होंने बताया कि किस दिन व्रत रखना सही माना जाता है।ज्योतिष ने बताया किस दिन हरतालिका व्रत रखना उत्तम उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार द्वितीया और तृतीया से युक्त तृतीया तिथि में व्रत नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि द्वितीया त...