नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन से जुड़ा महापर्व है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता है। इस बार हरतालिका तीज 14 सितंबर को मनाई जाएगी। वैसे तो इस व्रत के नियम बहुत साधारण हैं, लेकिन इस दिन छोटी चूक से भी पूजा अधूरी रह सकती है। इसलिए व्रत शुरू करने से पहले जान लें कि इस दिन किन गलतियों से बचना जरूरी है।तीज पर काले रंग से करें परहेज हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं के सोलह शृंगार का विशेष महत्व है। इस दिन लाल, हरे या अन्य शुभ रंगों के कपड़े पहनने की परंपरा है। लेकिन गलती से भी तीज काले रंग के कपड़े या चूड़ियां नहीं पहनन। धार्मिक मान्यता...