हरड फतेहपुर समिति पर 3 माह बाद आई डीएपी के मात्र 400 बोरे
शामली, मई 15 -- थानाभवन। किसान समिति पर हरड फतेहपुर में हरड़ के अलावा सोंता, रसूलपुर, हिंड, उस्मानपुर, तितारसी, मोर माजरा रसीदगढ़ महावतपुर सहित दर्जनों गांव निर्भर हैं। इस समिति पर पिछले 3 महीने से डीएपी खाद नहीं आने से किसान फसल बुवाई को लेकर परेशान है। शुक्रवार को मात्र 400 बोरे डीएपी समिति पर पहुंची। इतने बड़े कृषि उत्पादन क्षेत्र में केवल 400 बोरी डी ए पी पहुंचने से किसानों में रोष स्पष्ट दिखाई दिया। क्षेत्र के गांव हरड फतेहपुर स्थित किसान सेवा समिति पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब तीन माह बाद डीएपी खाद की 400 बोरी आने की सूचना किसानो को मिली। जिसपर क्षेत्र भर के किसानों का भारी जमावड़ा समिति पर लग गया। लंबे इंतजार के बाद खाद मिलने की उम्मीद में किसान सुबह से ही समिति पर पहुंचने लगे, लेकिन सीमित स्टॉक के कारण अधिकां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.