हरजू तालाब में लाखों की मछलियां मरीं, जहर डालने की आशंका
कौशाम्बी, मार्च 31 -- पिपरी थाने के रेही गांव स्थित हरजू तालाब में मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से हड़कंप मच गया। घटना से मत्स्य पालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले में अज्ञात लोगों पर तालाब में जहर डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पश्चिम बंगाल के मालदा जनपद अंतर्गत राजनगर थाना कालिया चक निवासी विक्रम सिंह पुत्र ललित चौधरी इन दिनों क्षेत्र में रहकर मत्स्य पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पहले बरेठी कमालपुर के तालाब में उन्होंने मछलियों के बीज डाले थे। मछलियां तैयार होने पर उन्हें हरजू तालाब में लगभग 27 कुंतल की मात्रा में छोड़ा गया था, जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। मंगलवार को तालाब पहुंचने पर बड़ी संख्या में मछलियां पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.