बागपत, दिसम्बर 7 -- बागपत कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर में बुजुर्ग की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसने से मौत हो गई। मृतक के बेटे ने भाई, भाभी और भतीजे पर पिता को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सुलगती बीड़ी बिस्तर पर गिर गई थी, जिससे आग लग गई और बुर्जुग की उसमें झुलसने से मौत हो गई। बागपत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर निवासी 75 वर्षीय यूनुस के सात बेटे और पांच बेटी हैं। जिनमें से एक बेटा अनीस उर्फ काला गांव में रहता है, जिसके पास ही यूनुस रहता था। अनीस ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उसने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे पत्नी नाजमा बुर्जुग पिता को चाय पिलाकर आई थी। रात करीब आठ बजे नाजमा खाना लेकर गई, तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। जिसके बाद कमरा खोला गया, तो उसमें पड़ी चारपाई पर पित...