बागपत, जनवरी 31 -- खेकड़ा। हरचंदपुर गांव में बिना अनुमति संचालित की जा रही जींस निर्माण व रंगाई फैक्ट्री पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे बंद करा दिया। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में नियमों की खुली अनदेखी सामने आई, जिसके बाद तहसीलदार ने फैक्ट्री को सीज कर दिया। तहसीलदार वृतिका श्रीवास्तव को गांव में अवैध रूप से जींस रंगाई किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक आहाते में करीब आधा दर्जन मजदूर जींस रंगाई का कार्य करते पाए गए, लेकिन फैक्ट्री संचालक कोई भी वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर यह भी पाया गया कि फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल युक्त दूषित पानी खुलेआम खेतों की ओर बहाया जा रहा था, जिससे पर्यावरण व कृषि भूमि को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका...