हरचंदपुर मार्ग के गड्ढों को दो दिन में शुरू होगा पैचवर्क का काम
गुड़गांव, जून 18 -- सोहना, नरेश कुमार। दमदमा मार्ग से लेकर गांव हरचंदपुर तक जाने वाली करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क की जर्जर हालत से परेशान आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने गुरुवार को सोहना एसडीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान अभयपुर, दौला, खरौदा, बालूदा, हरचंदपुर और खौयरी सहित अन्य गांवों से आए लोगों ने सड़क में बने गहरे गड्ढों को लेकर अपनी भारी नाराजगी जताई। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद तुरंत वन विभाग के खंड स्तरीय अधिकारी से संपर्क साधा। वन विभाग के रेंज अधिकारी खजान सिंह ने बताया कि पेड़ों की कटाई का मामला हाई कोर्ट के आदेश आने तक रुका हुआ है। जैसे ही उच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा, उनका विभाग तुरंत पेड़ों की कटाई की आवश्यक मंजूरी प्रदान कर देगा। इसके बाद एसडीएम ने लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.