हल्द्वानी, मई 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता। कुसुमखेड़ा स्थित हरगोविन्द सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में राज्य की वरीयता सूची में 10वां स्थान प्राप्त करने वाली वर्षा तिवारी को Rs.15 हजार और 24वां स्थान प्राप्त करने वाले आयुष चौहान को Rs.11 हजार की नकद राशि प्रदान की गई। वहीं, हाईस्कूल की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले हार्दिक बिष्ट, भावना अधिकारी, प्रांजल भुवाल एवं कंचन कब्दवाल को भी Rs.11 हजार का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां मुख्य अतिथि बहादुर सिंह बिष्ट, सुरेश चन्द्र पाण्डे, पूर्व प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, गोविन्द सोराड़ी, ललित मोहन पाण्डे, गंगा जोशी, विद्यालय प्रबंधक नन्द...