सीतापुर, अप्रैल 4 -- हरगांव, संवाददाता। नगर पंचायत हरगांव कार्यालय में शनिवार को शासन द्वारा नामित तीन सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार अतुल सेन सिंह ने नामित सभासद विजय मिश्रा, श्रीमती निशा राजवंशी और सुनील त्रिपाठी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खाँ ने कहां हमारा परिवार और बढ़ गया इससे विकास कार्य करने में और सहूलियत होगी।शपथ ग्रहण समारोह में अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्र, मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला, सुशील शुक्ला,लिपिक अजीत सिंह,अहिबरन लाल, दीपक कुमार, अतुल कुमार, सुयश श्रीवास्तव सहित नगर पंचायत के सभी सभासद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.