मिर्जापुर, दिसम्बर 2 -- जिगना। लालगंज विधानसभा के छानबे क्षेत्र अंतर्गत कई बूथों पर एसआईआर कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने का दावा किया गया। न्याय पंचायत हरगढ़ के बूथ संख्या 387 से लेकर 396 तक एसआईआर कार्य सौ प्रतिशत पूरा होने की सूचना अधिकारियों को दे दिया गया है। सुपरवाइजर रणजीत सिंह ने बताया कि बूथ संख्या 387 से 396 तक मंगलवार को दोपहर तक शतप्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया। नरोइयां गांव के बूथ संख्या 326 व 327 पर प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश तिवारी, सहायक दीपा सिंह,बिन्नी, प्रज्ञा और सपना ने भी एसआईआर फार्म सौ प्रतिशत पूरा कर अधिकारियों को सूचना दे दी है। कोलेपुर गांव के बूथ संख्या 381 के बीएलओ आशीष कुमार यादव, नेगुरा में बूथ संख्या 336 के बीएलओ उपेंद्र कुमार सिंह ने एसआईआर कार्य पूरा करने की सूचना दे दिया है। इसी तरह 395/96 विधानसभा छानबे के ज...