देहरादून, दिसम्बर 6 -- सिख समाज ने कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत की सिख समुदाय पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में चढ़दीकला वालंटियर्स संगठन के बैनर तले घंटाघर पर पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उत्तराखंड सिख विकास परिषद के अध्यक्ष बलजीत सिंह सोनी ने कहा कि 1984 का सिख नरसंहार समुदाय अभी भूला नहीं है और कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान उनकी सिख-विरोधी सोच को उजागर करते हैं। पार्षद व अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संतोख सिंह नागपाल ने गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 वीं शहीदी जयंती के समय हुए घटनाक्रम को अत्यंत दुःखद बताया। पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल मोंटी कोहली ने कहा कि इतिहास गवाह है कि सिख वीर रात 12 बजे मुगलों पर आक्रमण कर बहन बेटियों को बचाते थे, इसलिए इस तरह की टिप्पणी शर्मनाक है। प्रदर्शन में गुरजिंदर आनंद, रविन्द्र आनंद, गुर...