उरई, फरवरी 2 -- जालौन। उदोतपुरा गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज़ में संपन्न हुआ, जिसमें हरक्का की टीम ने शहजादपुरा को 60 रनों से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले से पहले हुए टॉस में हरक्का टीम के कप्तान श्यामू राजावत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हरक्का की ओर से उतरे बल्लेबाज आकाश ने 25 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रनों की पारी खेली। उत्तम पटेल व टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 119 रन बनाए। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहजादपुरा की टीम शुरूआद से ही दबाव में रही। कप्तान हर्षित के अलावा बल्लेबाज सोहित, सीपू, साहिल और अजीत ने पारी संभालने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.