हरिद्वार, जून 9 -- Haridwar News: हरिद्वार शिव मंदिर में महिला श्रद्धालओं से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रवि चौहान के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है। झांसी निवासी क्रांति गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहनों और परिवार के साथ अधिक मास में गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए 15 मई को हरिद्वार आई थीं। तीनों बहनें प्रतिदिन गंगा स्नान के बाद शिव मंदिर में जलाभिषेक कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान रवि चौहान नामक व्यक्ति उनके पास आया और उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी करने लगा। यह भी पढ़ें- पहाड़ों में बारिश, 11 जून से पूरे उत्तराखंड में झमाझम; केदारघाटी म...