हरकी पैड़ी बाईपास पुल पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार कर्मचारी की मौत, मुकदमा दर्ज
देहरादून, मई 13 -- हरिद्वार। हरकी पैड़ी बाईपास पुल पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोप है घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया था। भूपतवाला स्थित शिवनगर रानी गली निवासी प्रिंस शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता पंकज शर्मा रॉकमैन कंपनी सिडकुल रोशनाबाद में कार्यरत थे। नौ मई की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह रात की शिफ्ट खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वह सीसीआर टावर के सामने हरकी पैड़ी बाईपास पुल पर पहुंचे, तभी पीछे से आए डंपर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करते समय उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.