हरिद्वार, मई 18 -- धर्मनगरी में पवित्र हरकी पैड़ी पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ हो गया। गंगा की अविरल धारा के बीच अगले सात दिनों तक भक्ति, ज्ञान और आध्यात्म का संगम श्रद्धालुओं को भावविभोर करेगा। श्रीगंगा सभा के तत्वावधान में मालवीय घाट पर आयोजित कथा में मन्माध्व गौडेष्वर वैष्णवाचार्य पुंडरीक गोस्वामी श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा कर रहे हैं। कथा के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरा गंगा तट भक्ति रस में सराबोर नजर आया। कथा सप्ताह का शुभारंभ श्रीगंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वषिष्ठ, सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार तथा कथा यजमान अग्रवाल परिवार अमृतसर के सदस्यों ने व्यास गद्दी पूजन के साथ किया। कथा व्यास पुंडरीक गोस्वामी ने कहा कि मासों में पुरुषोत्तम मास, ग्रंथों में श्रीमद्भागवत और सभाओं में श्री...